मगहर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के अध्यक्ष रमेश चंद यादव ने मगहर निवासी खुर्शीद खान उर्फ फैजी को विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर लोगाें ने बधाई दी है। सपा के जिला उपाध्यक्ष सेराज खान ने कहा कि खुर्शीद खान के विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिली है। बधाई देने वालों में खलील खान, रफीक अहमद खान, विकास यादव, अबरार आलम, गौतम कुमार आदि शामिल रहे। संवाद