एसडीएम के जरिए पकड़े गए अवैध रूप से मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली।संवाद
संतकबीरनगर। एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के किठिऊरी गांव के सीवान में मिट्टी खनन कर रहे लोडर और ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि किठिऊरी गांव के सीवान में मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर ट्राॅली से कहीं ले जाया जा रहा है।
मौके पर पहुंचने पर जब चालक से मिट्टी खनन का कागजात दिखाने को कहा गया तो उसने असमर्थता जाहिर की। उसके बाद मिट्टी खनन कर रहे लोडर मशीन और मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। संवाद