फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केबी-साडा से जिले के विकास को मिलेगी गति, लोगों ने जताई खुशी

Mon, 12 Feb 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा- रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कबीर-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को मंजूरी मिलने के बाद लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि इससे बड़े शहरों की तर्ज पर जिले के विकास को गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मंजूरी मिलने से जिले का विकास तेज गति से होगा। प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है। इससे बड़े शहरों की तर्ज पर व्यविकास की संभावना जग गई है।
विज्ञापन

- चंद्र प्रकाश कसेरा, व्यापारी, बखिरा

कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण बनने से न सिर्फ बखिरा बल्कि जिले के विकास को पंख लगेंगे। इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट के साथ ही औद्योगिक विकास की गति तेज होगी।
विज्ञापन

-मनोज पांडेय, व्यापारी, बखिरा

प्राधिकरण की मंजूरी मिलने से जिले के विकास की गति तेज होगी। इससे रोजगार के अवसर बढेंगे। इसका लाभ व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को भी मिलेगा।


- सर्वदानंद पांडेय, व्यापारी

केबी-साडा को मूर्त रूप दिलाने में जिलाधिकारी का योगदान रहा है। इसके बन जाने से जनपद का चतुर्दिक विकास होगा। साथ ही औद्योगिक विकास की दिशा में एसोसिएशन के प्रयासों को बल मिलेगा।
- अरविंद पाठक, अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें