फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अधर में लटका कवि रंगपाल सभागार

Wed, 31 Jan 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते साल अगस्त माह तक पूरा हो जाना था निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिहरपुर। अगस्त 2022 से नगर पंचायत हरिहरपुर में कवि रंगपाल के नाम से सभागार भवन का निर्माण का कार्य शुरु हुआ था। जो बीते साल अगस्त माह में पूरा हो जाना था। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अब तक सभागार का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पर्यटन विकास विभाग के जरिए कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को नगर पंचायत हरिहरपुर में कवि रंगपाल सभागार के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया था। कुल करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले रंगपाल सभागार का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया था। बीते साल अक्तूबर माह में यूपीसीएलडीएफ के एक्सईन की सख्ती के चलते ठेकेदार ने दोबारा कार्य शुरु कराया था। लेकिन फिर ठेकेदार ने कार्य पूरा कराए बिना ही निर्माण कार्य ठप कर दिया। कार्यदायी संस्था की लापरवाही का नतीजा रहा कि परिसर में अब तक शिलान्यास का पत्थर तक नहीं लगा। सभागार निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन व पाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजेश पाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार की मनमानी से सभागार का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सभागार निर्माण पूरा नहीं हुआ तो इसकी शिकायत सूबे के सीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें