फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंगोली में कावेरी टीम को प्रथम, अलकनंदा को दूसरा स्थान

Fri, 10 Nov 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विंदा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय परमेश्वरपुर  में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
धनघटा। विंदा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय परमेश्वरपुर (सिक्टहा) में बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीए, बीटीसी, एमए कक्षाओं से आठ टीमों ने हिस्सा लिया। कावेरी टीम को प्रथम, अलकनंदा को दूसरा और सरस्वती टीम को तीसरा स्थान मिला। इन्हें प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सहायक प्रबंधक नवनीत उर्फ शुभम पाल ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए इस तरह के आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की दक्षता विकास एवं प्रतिभा को विकसित करना है। कहा कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती है। कठिन मेहनत, तपस्या, धैर्य जिसके पास है, उसकी सफलता में कोई बाधा नहीं आ सकती है। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, दहेज कुंठा, महिला सुरक्षा समेत अन्य थीम पर आधारित रंगोली को काफी सराहना मिली। इस मौके पर प्राचार्य डॉ त्रिभुवन, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, सरोज सिंह, राम चंद्र यादव, अनूप सिंह, रामकुमार चौधरी, पवन सिंह, रीना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें