फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आत्मरक्षा के गुर नहीं सीख पा रही कस्तूरबा की बेटियां

Mon, 17 Jul 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब एक साल से बंद है जूडो कराटे का प्रशिक्षण
विज्ञापन

-जिले के सात ब्लॉकों में कस्तूरबा विद्यालय संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को अपनी सुरक्षा करने के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जो अब बंद हो चुका है। करीब एक साल से यह प्रशिक्षण छात्राओं को नहीं मिल रहा है।
जिले के सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। जिसमे हैंसर, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, मेंहदावल, सांथा, सेमरियावां में विद्यालय चल रहे हैं। इन विद्यालयों में करीब 700 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाता है।
विज्ञापन


हर साल अलग-अलग प्रशिक्षक इन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाते हैं। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि पिछले एक साल से छात्राओं का प्रशिक्षण बंद हो चुका है। कोई भी प्रशिक्षक इसमें रूचि नहीं ले रहा है। जिससे छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने की सरकार की योजना अधर में लटक गई है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बजरंगी लाल विश्वकर्मा ने बताया कि जूडो कराटे सिखाने के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। उन्हें प्रशिक्षण देकर जल्द ही विद्यालयों में भेजा जाएगा ताकि छात्राओं को प्रशिक्षण दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें