फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा : 25 हजार में बिका कल्लू बकरा तो 28 हजार में सुलेमान

Wed, 28 Jun 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां में बकरीद के त्योहरा को लेकर बकरे की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
सेमरियावां। त्याग और बलिदान के प्रतीक का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) 29 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए ईदगाह की साफ-सफाई, कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी, वाजिब नमाज, लजीज पकवान बनाने, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी समेत तमाम तैयारियां बुधवार की शाम तक पूरी हो गई। इसके साथ ही बकरे की भी खरीदारी देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन

ईद उल अजहा के पर्व पर खुदा की राह में जानवर की कुर्बानी की जाती है। इसके लिए अधिकांश लोगाें ने कुर्बानी के लिए जानवरों की भी व्यवस्था कर ली है। बृहस्पतिवार को ईदगाह में ईद उल अजहा की वाजिब दो रकात नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का दौर शुरु हो जाएगा, जो तीसरे दिन शनिवार तक चलेगा। जिले में अधिकांश छोटे जानवरों की ही कुर्बानियां होती है। बकरीद को लेकर बुधवार को जिले के मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह देखा गया। जानवरों की जमकर आवाभगत भी होती रही। सेमरियावां कस्बे में बकरे की खरीदारी के लिए लोग जुटे रहे। यहां पर कल्लू बकरा 25 हजार में और सुलेमान बकरा 28 हजार में बिका। इसके अलावा घरों में आने वाले मेहमानों के मद्देनजर व्यवस्थाएं की गई। ईद के मद्देनजर सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, चिउटना, उसराशहीद, दुधारा, दानोकुइयां आदि चौराहे सहित अन्य इलाके में देररात तक खरीदारी का दौर चल रहा है। गर्मी व तेज धूप के बावजूद ईद के उत्साह में लबरेज बाजार में कपड़ा, जूता चप्पल, सेंवई, मेवे की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि दूध और खोवा का एडवांस आर्डर दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कुर्बानी करने वाले एक दूसरे के यहां जाकर दावत आदि भी देकर करीबियों, रिश्तेदारों को अपने घर के लिए आमंत्रित किए। करही, सेमरियावावां, दानोकुइयां, उसराशहीद, दुधारा, देवरिया नासिर, दरिया बाद, उंचहराकला, बुढ़ाननगर, तिनहरी माफी आदि गांवों व बाजारों की जामा मस्जिदों की सफाई व्यवस्था ठीक की गई है। ईदगाहों के अलावा जहां पर मस्जिदों में नमाज होगी, वहां भी वाजिब नमाज के लिए भी साफ-सफाई कराई गई। कुर्बानी और मौसम के मद्देनजर वाजिब नमाज का समय सुबह सात से लेकर आठ बजे तक का मुकर्रर किया गया है।

बारिश हुई तो नमाज मस्जिदों में
सेमरियावां। बृहस्पतिवार को ईदु उल अजहा की नमाज के लिए जहां सिर्फ मस्जिदें है तो वहां उसी में होगी। जबकि जहां पर नमाज के लिए ईदगाह मौजूद हैं। वहां पर यदि बारिश होती है तो मस्जिदों में नमाज होगी। ऐसे में बारिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


चेयरमैन ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। बकरीद को लेकर नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने ईदगाहों का निरीक्षण किया। इस दौरान धूप से बचाव के लिए टेंट, पानी आदि की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। इसके साथ ही सफाई कर्मियों को लगाकर ईदगाहों की साफ सफाई कराई। इस अवसर पर ईओ विनय मिश्र, अब्दुल्लाह खां, गोरख यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें