फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। कस्बे में मंगलवार को विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ पर कलशयात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। जयकारे से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। यज्ञ में दूरदराज से साधु संत भाग लेने आ रहे हैं। कलशयात्रा यात्रा वरुण पूजन मंगलकारणी काली मां तथा ब्रह्म बाबा के पूजन के उपरांत प्रारंभ हुई। कलश यात्रा गौरी राई के मां दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए श्री रामजानकी कुटी धर्मसिंहवा, शिव मंदिर हनुमान मंदिर मार्ग होते हुए मां दुर्गा मंदिर तक पहुंची और मनसा पोखरे से जल भर कर लौटी। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि यज्ञ 25 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ में प्रतिदिन साध्वी निकुंज मंजरी चंचला का प्रवचन होगा। रात में रामलीला होगी। कलशयात्रा में राजेश्वर पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रद्युम्न यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें