शिवलिंग की स्थापना के लिए निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
महुली। ग्राम पंचायत खरवानिया खुर्द में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को कलशयात्रा निकाली गई।
इसकी अगुवाई आचार्य दिलीप दास व विनय तिवारी ग्राम प्रधान दिव्या तिवारी ने की। यात्रा खरवानिया से चलकर कामेश्वरनाथ मंदिर से होते हुए तामेश्वरनाथ धाम तक गई। जहां श्रद्धालुओं ने जल भरा और यात्रा वापस खरवनिया लौटी। आचार्य दिलीप दास बताया कि शुक्रवार को शिवलिंग की स्थापना सुबह 10 बजे की जाएगी। यात्रा में उदय राज दिवाकर शशांक मनी प्रशांत दीपमान आदि मौजूद रहे। संवाद