मेंहदावल में श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा-संवाद
मेंहदावल। सोमवार को मेंहदावल कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। अयोध्या धाम से आए कथा प्रवक्ता आचार्य धरणीधर के साथ में पुराण यात्रा प्रारंभ हुई। भक्तों ने बड़े उत्साह पूर्वक शीतला मंदिर से निकलकर कुबेरनाथ मंदिर तक जाकर भगवान का पूजन किया। वरुण देवता का आवाहन किया और पुनः कार्यक्रम स्थल पर आकर के पुराण भगवान की स्थापना की गई। कथा वाचक आचार्य धरणीधर महाराज ने बताया कि प्रतिदिन शाम छह बजे से भगवान की मंगलमय कथा का वाचन किया जाएगा। संवाद