हरिहरपुर में निकली कलश यात्रा-संवाद
संतकबीरनगर। हरिहरपुर में नौ जनवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक आचार्य देवव्रत प्रवचन करेंगे। कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। कलश सजाकर, भजन-कीर्तन के साथ यात्रा हरिहरपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान शहरवासियों ने कथा के प्रति उत्साह दिखाया। आयोजक आशुतोष पांडेय और मुख्य यजमान शक्ति कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति के प्रसार और आध्यात्मिक चेतना की जागृति के लिए है। कथा रूपी अमृत से जनमानस लाभान्वित होगा और समाज में सकारात्मकता बढ़ेगी। इस दौरान भजन, कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आयोजकों ने सभी से सहयोग और श्रद्धाभाव से भाग लेने की अपील की है। संवाद