फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रूद्र महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

Mon, 24 Jul 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। बाबा दानी नाथ शिव मंदिर धनघटा पर आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नीलमणि, हिंदू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष राकेश पाठक आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


रूद्र महायज्ञ के आयोजक ऋषि परंपरा के वाहक बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सावन माह में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। बाबा दानी नाथ शिव मंदिर धनघटा में आयोजित रूद्र महायज्ञ के साथ संत महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। संत महासम्मेलन में स्वामी विष्णु दास जी महाराज अयोध्या धाम, रविंद्र दास जी महाराज मिथिला, महंत सनत कुमार रामायणी अयोध्या, आचार्य जितेंद्र तिवारी नवमी प्रणायन धाम, संत कृष्ण गोपाल अयोध्या धाम, पुरुषोत्तम दास समेत देश के तमाम संत सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं। हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग सरयू नदी के बिडहर घाट पर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रों के बीच कलश में जल भरा गया और लोग कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सुभाष पाठक, हरिहर मिश्र, रमेश दुबे, अयोध्या प्रसाद, नागेंद्र, प्रदीप कुमार अग्रहरि, शिवप्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें