फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेक्षागृह में 29 व 30 मार्च को बहेगी कबीर भक्ति की धारा

Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। महान सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर में स्थित संतकबीर अकादमी के प्रेक्षा गृह में आगामी 29 व 30 मार्च को कबीर भक्ति की गंगा बहेगी। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। त्रिगुण भक्ति उत्सव के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के मशहूर निर्गुण भक्ति गायब दयाराम सालोरिया के साथ अन्य लोग प्रतिभाग करेंगे। मगहर स्थित संतकबीर अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि कबीरचौरा परिसर स्थित संतकबीर अकादमी के प्रेक्षा गृह में आगामी 29 व 30 मार्च को विविध आयोजन किए जाएंगे। पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग लखनऊ के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम के निर्देशन में पर्यटन व सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव के अंतिम पड़ाव के अवसर पर निर्गुण गायन, कबीर भजन की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र कला/प्रश्नोत्तरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें