मगहर। महान सूफी संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा पर सदगुरू कबीर का 507वां महापरिनिर्वाण दिवस 8 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से कबीरपंथी पहुंचेंगे। कबीर चौरा के महंत विचारदास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस पर बीजक पाठ, चौका आरती, हवन पूजन, गुरु दीक्षा, कबीर भजन, प्रवचन के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, बिहार, पंजाब के साथ ही देश के अन्य भागों से भी श्रद्धालु नर नारी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।