कबीर मगहर महोत्सव
बच्चों ने कार्यक्रम में बांधा समा, दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर रविवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजि विद्यालय बकहा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ‘वीणा वादिनी वर दे’ से की। इसके बाद बच्चों ने ‘सांसों की सरगम गाए...’ सुनाकर लोगों को आनंदित किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के बच्चों की ओर से ‘महिषासुर मर्दिनी’ की खूबसूरत ढंग से प्रस्तुति की गई।
इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर काॅलेज खलीलाबाद के बच्चों की ओर से भाव नृत्य ‘आरंभ है प्रचंड..’ की प्रस्तुति की गई। इसके बाद ब्लूमिंग बड्स इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के बच्चों ने खूबसूरत नाटक ‘सोशल मीडिया ड्रामा’ खूबसूरत ढंग से पेश किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय उस्का के बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाट्य का मंचन किया।
कंपोजिट विद्यालय बगहा के बच्चों ने भाव नृत्य, ब्लूमिंग बड्स के बच्चों ने ग्रुप डांस, कंपोजिट विद्यालय विश्वनाथपुर के बच्चों ने ‘बड़े भाग्य से आयो श्रीराम’ प्रस्तुत किया। उदया इंटरनेशनल एकेडमी भुजैनी के छात्र आद्विक ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर महंत विचारदास, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, नायब तहसीलदार विजय गुप्त, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पवन श्रीवास्त्व, अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य डाॅक्टर राकेश सिंह, प्रधानाचार्या निशा यादव, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।