लोहरौली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को वांछित एक बाल अपचारी को एक गांव के बाहर पंचायत भवन के पास से अभिरक्षा में लिया। वादी द्वारा सात मई को थाना दुधारा पर उक्त बाल अपचारी के विरुद्ध नाबालिग बहन को डरा धमका कर घर में ले जाने व यौन उत्पीड़न व पीड़िता के गर्भवती होने के संबंध में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना दुधारा पुलिस ने सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की है।