संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार लड़की की मां ने 25 जुलाई को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध कर रविवार को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया। संवाद