फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिनकान हटे, सुरेशचंद राव बने बसपा के जिलाध्यक्ष

Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
संतकबीर नगर (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
बसपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बसपा के पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद के बस्ती स्थित आवास पर बुधवार की शाम हुई बैठक में पार्टी की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। उसी दौरान सुरेशचंद्र राव को संतकबीरनगर जिले का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। नए बसपा जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बसपा के विधान सभा खलीलाबाद के अध्यक्ष सुरेशचंद्र राव ने बताया कि पूर्व सांसद लालमणि के बस्ती स्थित आवास पर हुई बैठक में मुख्य जोन कोआर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने उन्हें संतकबीरनगर जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। बैठक में कोआर्डिनेटर सुरेश कुमार गौतम, रामसूरत चौधरी, कल्पनाथ बाबू, पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ,पूर्व विधायक भगवान दास आदि उपस्थित रहे। आगे बताया कि वह बसपा पार्टी में लंबे समय से जुड़े है और विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका बखूबी निर्वहन करने की कोशिश करेंगे। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद वर्ष 2006 से नौ बार जिलाध्यक्ष रह चुके है। बीच में वर्ष 2010 में पार्टी ने इन्हें हटाते हुए राजेंद्र आजाद को 11 महीने के लिए जिलाध्यक्ष बनाया था। उसके बाद झिनकान प्रसाद ही जिलाध्यक्ष रहे। झिनकान प्रसाद ने बताया कि सुरेशचंद्र राव को पार्टी ने नया जिलाध्यक्ष बनाया है। निश्चित ही नए जिलाध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्हे पार्टी को जो नई जिम्मेदारी सौंपेगी,उसका निर्वहन करेंगे। नए जिलाध्यक्ष को वेद प्रकाश मौर्य, अशोक मौर्य सुरेश मौर्य, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी,लालचंद निषाद और प्रमोद गुप्ता ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें