फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खुलेगा टेली मेडिसिन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुलेगा टेली मेडिसिन सेंटर
विज्ञापन

लखनऊ से विषय विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों का इलाज
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीजों से करेंगे बातचीत
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन सेंटर खोला जाएगा। लखनऊ में बैठे विषय विशेषज्ञ चिकित्सक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों से बातचीत कर दवा बताएंगे। सेंटर के कर्मी मरीज का ब्लड प्रेशर आदि जांच कर रिपोर्ट देंगे।
अगस्त के पहले सप्ताह से सेंटर कार्य करना शुरू कर देगा। हालांकि जिले के छह सीएचसी पर टेली मेडिसिन सेंटर संचालित हो रहा है। जहां प्रतिदिन मरीज आकर विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सीय सलाह लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला अस्पताल के प्रथम तल पर टेली मेडिसिन सेंटर शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि टेली मेडिसिन सेंटर अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें