संतकबीरनगर। अखिल भारतीय संयुक्त इंजीनियर प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस में अतुल राय ने ऑल इंडिया में 1200 वीं रैंक लॉकर जिले का नाम रोशन किया है। एचआरपीजी कॉलेज के शिक्षक विजय राय के पुत्र अतुल राय बचपन से ही मेधावी रहे हैं। अतुल ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। अतुल के पिता विजय कुमार राय का कहना है कि अतुल के सर्वोच्च रैंक लाने से पूरे परिवार का सम्मान बढ़ा है। संवाद