फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में पुराने मलबे के इस्तेमाल पर जेई ने काम रोका

Wed, 01 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर में हो रहे सीसी सड़क निर्माण में मानक विहीन कार्य कराने की शिकायत के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया है। सड़क निर्माण में पुराने मलबे का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुणवत्ता व मानक विहीन कार्य होने से मोहल्लेवासियों ने नाराजगी जताई तो नगर पंचायत प्रशासन ने इसकी सुध लेते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रोकवा दिया है, जिससे मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के शेरपुर ईदगाह से अनजान शहीद मोहल्ले में पाइप लाइन विस्तार के दौरान ठेकेदार ने सीसी रोड को क्षति पहुंचा दिया था। इससे सड़क पर पैदल व साइकिल तक से चलना दूभर हो गया था। इसे बनवाने के लिए सभासद रूहिबेगम के प्रयास से सड़क निर्माण के लिए लगभग चालीस लाख का बजट स्वीकृत हुआ और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। मोहल्लेवासी मोहम्मद आलम, अयाज अहमद, ओबैदुन्नबी, मोहम्मद अजमल आदि ने बताया कि ठेकेदार ने मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण शुरू किया है। उसमें पुराने मलबे का इस्तेमाल होने लगा। इसे लेकर मोहल्ले वासियों ने आपत्ति व नाराजगी जताते हुए नगर सभासद सहित नगर प्रशासन को अवगत कराया।
नगर पंचायत हरकत में आ गया। जेई यशवंत यादव ने कार्य स्थल का निरीक्षण कर पुराने मलबे के प्रयोग पर रोक लगाते हुए कार्य को तत्काल रुकवा दिया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित करते हुए मानक के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। इस बारे में ठेकेदार अभिषेक राय ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए गिट्टी भेजी जा रही है। ताकि मानक के अनुरूप कार्य हो सके। जबकि जेई यशवंत यादव ने बताया कि सड़क निर्माण में मानक व गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर पुराने मलबे को हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें