फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीसी की जांच में जेसीबी से कार्य होने की नहीं हुई पुष्टि

Sat, 17 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उचहरा कलां में कल जेशबी मशीन से नाले की खुदाई की खबर आज अमर उजाला में छपी थी,जिस पर डीसी मनरेगा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीसी मनरेगा ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचहरा कला में जेसीबी से कार्य कराए जाने की सूचना पर जांच किया। जांच में एक जगह जेसीबी से कार्य होना पाया गया, लेकिन उक्त कार्य सिंचाई विभाग के जरिए कराया जा रहा है। जबकि दूसरी जगह जेसीबी से कार्य होने की पुष्टि नहीं हुई। जांच में मनरेगा में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि सेमरियावां विकास खंड के ऊंचहरा कला में जेसीबी से काम कराए जाने की सूचना पर शुक्रवार को स्थलीय जांच की गई। गोशाला से कलीमुल्लाह के खेत तक नाला खोदाई कार्य की जांच की गई। जांच के दौरान एक नाले पर जेसीबी से खोदाई का कार्य होना पाया गया। पूछताछ करने पर मौके पर मौजूद अवर अभियंता सिंचाई विभाग सुमित कुमार के जरिये बताया गया कि उक्त नाले की लंबाई 2 21 किलोमीटर है, जो सिंचाई विभाग, ड्रेनेज खंड सिद्घार्थनगर के द्वारा कराया जा रहा है। गोशाला से लेकर कलीमुल्लाह के खेत तक नाला खोदाइ्र कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं थे,लेकिन जेसीबी से खोदाई कार्य कराए जाने के साक्ष्य नहीं पाए गए। मौके पर उपस्थित प्रधान कलीमुल्लाह एवं तकनीकी सहायक के जरिए बताया गया कि उक्त परियोजना पर मस्टर रोल सृजित किए गए है। स्थलीय सत्यापन में 240 मीटर पर सफाई कार्य पाया गया,जो पूर्व में कराया जाना स्पष्ट परिलक्षित होता है। उक्त कार्य के निरीक्षण से स्पष्ट है कि मनरेगा में लापरवाही बरती जा रही है। उक्त कार्य में संबंधितों से स्पष्टीकरण प्राप्त करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें