संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेशनल हाईवे की मरम्मत कराई जा रही है। इसकी वजह से शुक्रवार की देर राम हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे घंटों लगे जाम से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस दौरान देश-विदेश से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। गाेरखपुर के रास्ते भी लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इसको देखते हुए हाईवे की मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार की शाम को डीघा बाईपास के पास मरम्मत के दौरान एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई। इसकी वजह से एक लेन में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। किसी तरह से पुलिस ने जाम को समाप्त कराया।