संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के एक मदरसे में सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपित मौलवी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
एसओ जयबर्द्वन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में संचालित एक मदरसे में सात वर्षीय बालिका अपने दो भाइयों के साथ सोमवार को पढ़ने गई थी। छुट्टी होने पर मदरसे के मौलवी ने भाई-बहनों को रोक लिया। दोनों भाइयों को कलम लाने के लिए निकट के चौराहे पर भेज दिया। आरोप है कि उसी दौरान मौलवी सात वर्षीय छात्रा को कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। मौलवी ने कुछ रुपये देकर बालिका को चुप रहने की बात कही थी। हालांकि घर पहुंचने पर बालिका ने अपनी मां को घटना की जानकारी दे दी। पीड़ित मां की तहरीर पर सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के बलुहिया के रहने वाले आरोपी मौलवी मुस्ताक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्कों एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। सूचना के आधार पर समदा चौराहे से आरोपी मौलवी मुस्ताक को गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो