फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जागी नगर पालिका, नालों से स्लैब तोड़कर सफाई शुरू

Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नालों से कब्जा हटाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

20 दिन तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका ने नालों की सफाई शुरू कर दी है। रविवार को पालिका कर्मियाें ने नालों पर लगे स्लैब को तोड़कर सफाई शुरू की। लोगों को खुद स्लैब हटवाने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि नालों से कब्जा हटा लें, अन्यथा नगर पालिका स्लैब तोड़कर सफाई करेगी। यह अभियान 20 दिन तक चलेगा।
अमर उजाला ने 11 मई के अंक में ‘नाले पर अतिक्रमण से नहीं हो रही सफाई, बरसात में होगा जलभराव तो होगी परेशानी’ शीर्षक से नाले की सफाई की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर रविवार को पालिका प्रशासन सक्रिय नजर आया। गोला बाजार मे नालों पर बने स्लैब को तोड़कर सफाई का कार्य शुरू किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने नाले पर बने चबूतरों को हटाया और पोकलैड मशीन लगाकर नालों की सफाई की। पालिका प्रशासन ने इस दौरान लोगों को चेतावनी दी कि खुद ही नालों से अतिक्रमण हटा लें नहीं तो स्लैब तोड़कर साफ-सफाई की जाएगी। नुकसान के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून आने से पूर्व ही शहर के नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू किया गया है, जो 20 दिन तक चलेगा। इससे जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बनियाबारी से खुदवा तक नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें