फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग से झोपड़ी में रखा सामान नष्ट

विज्ञापन
आग से जलती झाेपड़ी। संवाद
विज्ञापन
बेलहर। ब्लॉक मुख्यालय के पास मंगलवार को एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा गेहूं, पशुओं का चारा, कपड़े और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से झोपड़ी में बंधे पशुओं को बाहर निकाल लिया गया। गिरजा पुत्र अगरदी ने बताया कि वह चौराहे पर थे। इसी दौरान उन्हें फोन से सूचना मिली कि उनकी झोपड़ी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें