फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बादल छाए रहे...रुक-रुक हुई बारिश

Fri, 23 Aug 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-अंसार टोला, बरई टोला, पठान टोला, सीएमओ कार्यालय गेट के पास जलभराव
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की सुबह रूक-रूक कर बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ बारिश होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, वहीं कीचड़ की स्थिति भी बन गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है, इससे धान की फसल का तेजी से विकास होने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही रुक- रुक कर बारिश होती रही और यह सिलसिला सुबह 11 बजे तक बना रहा। साथ ही बादल छाए रहे। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर के अंसार टोला, बरई टोला, पठान टोला, सीएमओ कार्यालय के गेट और परिसर, जिला अस्पताल परिसर, बड़गो, तितौवा आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें और पटरिया कीचड़ से सराबोर हो गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। शहर निवासी प्रेमचंद्र, राजन आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर सका है, जिसके कारण समस्या झेलनी पड़ रही है।

मानसून सक्रिय है और अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें