फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बदली छाई रहीं। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज रविवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे, जबकि दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के भीतर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार के जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में मात्र एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे में संतकबीरनगर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के मध्यम बादल छाए रहेंगे। साथ ही बीच-बीच में 25 से 30 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
विज्ञापन

है। उन्होंने बताया कि 60 से 75 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद अचानक मौसम में यह बदलाव आया है। दूसरी तरफ मौसम का मिजाज बदलने और हल्की बूंदाबांदी से कई दिनों से गर्मी और लू से राहत मिली है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि उमस बनी हुई है। वहीं, हल्की बारिश के कारण सब्जी के खेती करने वाले किसानों को भी राहत मिली है। इससे सब्जियों की सिंचाई करने से कुछ राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें