फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी : महंत रामजीवन

Sat, 30 Sep 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सदगुरु कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। इससे समाज में भाईचारा, एकता और सद्भावना का माहौल निर्मित होगा। ये बातें सदगुरु कबीर धाम आचार्य पीठ सागर मध्य प्रदेश के महंत आचार्य राम जीवन शास्त्री ने शनिवार को कबीर चौरा मगहर में स्थित नवनिर्मित निर्गुण व्याख्यान कक्ष में सत्संग के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने आपको नहीं पहचानेंगे तब तक दूसरे की भावना को नहीं समझ सकते हैं। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सद्भावना यात्रा निकाली गई है। यात्रा के दौरान संत समागम आश्रम के दर्शन के साथ ही भजन-कीर्तन सत्संग और साहित्य वितरण कर सद्भावना का वातावरण निर्मित किया जा रहा है। जिससे कबीर के विचारों को अधिक से अधिक लोग जानें और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करें।
उन्होंने बताया कि आचार्य पीठ कबीर धाम सागर मध्य प्रदेश से 24 सितंबर से 300 भक्तों और 34 वाहनों के काफिले के साथ कबीर सद्भावना यात्रा निकाली गई। जो मउसहानियां, छतरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी से गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर होते हुए शुक्रवार की देर शाम मगहर में कबीर समाधि व मजार परिसर में पहुंची। यहां से अयोध्या होते हुए भरखरी आश्रम से वापस सागर मध्य प्रदेश पहुंच कर सद्भावना यात्रा का समापन दो अक्तूबर को होगा। इस मौके पर अर्जुन दास, आशीष ठाकुर, केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, डाॅ. हरिशरण शास्त्री, डाॅ. हरी साहू, दयाराम कुला वाले, सोनू भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें