फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच शुरू होते ही सीडीओ चले गए छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एंबुलेंस चालक के घायल अर्जुन को अस्पताल ले जाने के बजाय रास्ते में फेंक देने के मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई होने की बात सामने होती दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल इस मामले की जांच के लिए डीएम ने एक कमेटी का गठन तो कर दिया, लेकिन इस मामले में लीपापोती ही हो रही है। डीएम ने जांच के लिए जो दो सदस्यीय कमेटी गठित की है उसमें अध्यक्ष सीडीओ को बनाया गया और एडीएम को सदस्य रखा है। इसमें सीडीओ अवकाश पर चले गए हैं, और एडीएम स्थानांतरित हो गए हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक के घायल अर्जुन को नेदुला के पास बालू के ढेर पर फेंक देने के मामले में दर्ज मुकदमे की पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है, जबकि सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ अभी तक जांच शुरू नहीं हो पाई है। वजह यह है कि जांच टीम में शामिल सीडीओ अवकाश पर गए हैं, और एडीएम का स्थानांतरण हो गया है। वैसे एडीएम अभी रिलीव नहीं हुए है, लेकिन वे दो दिनों के लिए प्रशिक्षण पर लखनऊ गए हैं। डीएम ने इस मामले में एक सप्ताह के भीतर ही जांच रिपोर्ट मांगी है।
सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बुधवार को ही डीएम को पत्र दिया था, जिसमें कहा कि छह जून को शाम सात बजे दुधारा क्षेत्र के कविता गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें कोतवाली क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी बाइक सवार विजय और विक्रम की मौत हो गई, जबकि अर्जुन घायल हो गया। घटना के उपरांत 108 नंबर की एबुलेंस से उक्त घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन एबुलेंस चालक ने अर्जुन को जिला अस्पताल न पहुंचा कर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

घटना के बारे में सीएमओ और सीएमएस को सूचना दी गई, लेकिन किसी के जरिये दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह स्थिति अत्यंत ही आपत्तिजनक है। डीएम से शिकायत करके दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। डीएम ने आठ जून को ही इस प्रकरण की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की टीम गठित कर दी थी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच करें। जांच आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।
आलम यह है कि सीडीओ अवकाश पर चले गए हैं, वे मंगलवार को लौटेंगे, जबकि एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव का स्थानांतरण हो गया है, लेकिन वह अभी रिलीव नहीं हुए हैं। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि वह दो दिनों के लिए लखनऊ प्रशिक्षण में आए गए हैं। लौटने के बाद जांच करेंगे, जबकि सीडीओ ने बताया कि जांच प्रक्रियाधीन है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। दो से तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी। डीएम संदीप कुमार ने बताया कि जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि में जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें