फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेडिकल स्टोर पर इलाज की सूचना पर की जांच

Fri, 12 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेडिकल स्टोर पर दवा बेचने के साथ ही मरीज देखने का मामले में शिकायत के बाद सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने जांच की। मौके पर एप्रेन व बीपी मशीन बरामद हुआ। लेकिन कोई भी व्यक्ति इलाज करते नहीं मिला। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि भैंसा माफी निवासी इरफान अहमद ने समदा चौराहे पर संचालित एक मेडिकल स्टोर के विरुद्ध शासन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अपर सीएमओ डॉ. रामरतन के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की शाम को निरीक्षण किया। जिसमे मौके पर कोई नहीं मिला। टीम लगातार निगरानी रख रही है। अगर वहां पर कोई भी इलाज करते हुए पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें