फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों के अनियमितता की हुई जांच

Thu, 01 Feb 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल विकास खंड के तुनिहावा गांव का मामला
विज्ञापन



मेंहदावल। ब्लॉक के ग्रामसभा तुनियहवा में बिना काम कराए आठ वर्षों में भुगतान किए जाने के मामले के आरोप की जांच करने बुधवार को टीम मौके पहुंची। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी।

तुनियहवा ग्राम सभा में 2015 से 2023 तक बिना काम कराए लाखों रुपये के भुगतान पर ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने महेंद्र सिंह तंवर ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की। जिसमे ड्रेनेज खंड -2 के लिए सहायक अभियंता सतीश चंद्र व जिला विद्यालय निरीक्षक को नामित किया। टीम दोपहर 11 बजे गांव के पंचायत भवन पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता व प्रधान दोनों पक्षो को आमने-सामने बैठाया। उसके बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में 2015 से 2023 तक सफाई कर्मचारी कीट जो लगभग साढ़े सात लाख रुपये, आगंनबाडी का कार्य लगभग पांच लाख रुपये, गौशाला का निर्माण कार्य लगभग ढाई लाख रुपये, खेल का मैदान डेढ़ लाख रुपये, प्रशासनिक मद लगभग 11 लाख रुपये बिना कार्य कराए भुगतान किए गए है। जिसकी शिकायत की गई थी। पंचायत भवन के सामने बने तालाब में अमृत सरोवर का काम कराकर कागज में लाखों का भुगतान लिया गया, लेकिन मौके पर नहीं है। वहीं अब उसमें खेल का मैदान भी बनाया जा रहा है। जांच अधिकारी सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड दो सतीश चंद्र ने कहा कि मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच की गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें