संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत ब्लॉकों पर आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में उक्त योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु सामान्य जाति हेतु 20 एवं अनुसूचित जाति हेतु 13 का लक्ष्य निर्धारित है।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त आवेदकों को अवगत कराया गया है कि डीएम के अनुमोदन, स्वीकृति के क्रम में जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा विकास भवन के सभाकक्ष में दिनांक 27 नवंबर को 11 बजे साक्षात्कार, चयन किया जाना है। इसमें समय से आवेदकों को उपस्थित होने को कहा है। संवाद