बीएसए का अनुदेशकों ने स्वागत किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश सचिव अनूप राय और जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल का उनके कार्यालय पर स्वागत किया। साथ ही बीएसए से अनुदेशकों के हित के बारे में चर्चा की और मांग किया कि मार्च और अप्रैल के मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। इस पर बीएसए ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिए। नवीनीकरण के संबंध में बीएसए ने आश्वस्त किया कि जिले के सभी अनुदेशकों का नवीनीकरण समय से करा लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षकों ने कहा कि संगठन अपने दायित्वों को निभाते हुए कार्य करेगा। स्वागत करने वालों में मीडिया प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी, जिला संरक्षक सुनील दुबे, सुमित चौबे, कमलेश आर्य, आमिर शाह, पृथ्वीपाल यादव, हीरालाल, इंसाफ अली, संजय यादव, प्रमोद सिंह, अजय राय, दिवाकर, यशोदानंदन, बाबूलाल, चंद्रशेखर, दुर्गेश चंद्र, राजेश यादव आदि शामिल रहे।