बीपीएड संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र राय ने कहा कि 2008 के बाद से प्राथमिक विद्यालयों में किसी भी सरकार ने भर्ती नहीं किया, परंतु उच्च प्राथमिक विद्यालय में सपा सरकार ने पहले बीपीएड डिग्रीधारियों को अनुदेशक पद पर भर्ती किया। इसके बाद अब फिर भर्ती करने जा रही है। कहा कि नियुक्ति में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने इसके लिए अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लिया जाए। संगठन जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर एक फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रार्थना पत्र देगा। इस अवसर पर राजेश यादव, अरुण कुमार राय, सुनील कुमार गुप्त, राम कुमार, दयाशंकर, संदीप कुमार पांडेय, राघवेंद्र यादव, अब्दुल हन्नान, पवन राय, भीम, शिवेंद्र त्रिपाठी, प्रतिभा राय, नीलू, प्रतिमा, श्रद्घा, कुमकुम समेत अन्य मौजूद रहे।