रोसयाबाजार। स्थायी गोआश्रय केंद्र मझौरा का बुधवार को राजकीय पशु अस्पताल शनिचरा बाजार के प्रभारी डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोआश्रय केंद्र पर मौजूद केयर टेकर व ग्राम प्रधान को गोवंशों को ठंड से बचाने व पशु की देखभाल के निर्देश दिए। पशु डाॅक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गोआश्रय केंद्र पर 180 पशु हैं। गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए केयर टेकर व ग्राम प्रधान को कड़ी हिदायत दी गई। गोवंशों की देखरेख लापरवाही होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद