संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल राघवेंद्र सिंह राठौर ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। इस दौरान पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को बताया। सीओ ने पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद