फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की हिदायत

Tue, 17 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट में सोमवार को सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के विरुद्ध चल रही जांच के निस्तारण की समीक्षा हुई। सीडीओ ने शिकायतों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की हिदायत दी। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि कुल 91 के सापेक्ष 17 शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त हुई है। 74 शिकायतों की जांच आख्या लंबित है। सीडीओ संत कुमार ने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। जिससे लम्बित शिकायतों का निस्तारण कराया जा सके। जांच अधिकारियों के जरिए अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों से अभिलेख प्राप्त न होने के कारण जांच नही हो पा रही है। इस पर सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को अभिलेख न मिलने के संबंध में अवगत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, बीएसए अमित कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई सौरभ, एआर कोआपरेटिव हरि प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें