फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लिंग अनुपात पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Sun, 24 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती एवं रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह ने शनिवार को अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर निर्वाचक नामवलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, एडीएम जय प्रकाश व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लिंग व एपिक अनुपात के संबंध में सुझाव दिए। कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान के दौरान लिंग अनुपात पर विशेष ध्यान दिया जाए। अपेक्षाकृत पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं की संख्या कम है। इसके लिए विशेष प्रयास कर शत-प्रतिशत पात्र महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए। रोल प्रेक्षक ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक किए गए कार्याें जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने, संशोधित करने, शिफ्ट करने आदि के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की। रोल प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें