फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के अविलंब निस्तारण की हिदायत

Sat, 30 Sep 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया। डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की पेंशन, जमीन आदि से संबंधित समस्याओं के अविलंब निस्तारण की हिदायत दी। डीएम ने धनघटा तहसील क्षेत्र के शहीद सत्यवान मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित के गांव घोरांग का जिक्र किया। कहा कि ग्रामवासियों एवं शहीद के परिवारजनों ने गांव के विकास एवं शहीद सत्यवान के सम्मान में प्रेरणा स्थल, प्रवेश द्वार का निर्माण, गांव के एप्रोच मार्ग एवं गांव की सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत तथा शहीद के परिवार को आवास का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। डीएम ने जमीन चिह्नित करते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। घोरांग में इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को संबंधित एसडीएम से समन्वय बनाते हुए जमीन की उपलब्धता सहित अन्य मानकों के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। सैनिक बंधुओं ने पेंशन के भुगतान में विलंब, चिकित्सालय में उपचार की सुविधा, जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण, शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण, चरित्र प्रमाणपत्र का सत्यापन आदि समस्याएं रखीं। डीएम ने समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष में संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच एवं निस्तारण कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय कुमार नायक, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें