संतकबीरनगर। एडीएम न्यायिक ज्ञानेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिले में 22 नवंबर को आयोजित होने वाले ब्लैक मॉकड्रिल के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एडीएम ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्लैक मॉकड्रिल 22 नवंबर को अपराह्न छह बजे हीरालाल इंटर कॉलेज में कराई जाएगी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग के साथ अन्य संबंधित विभाग को कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित होने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। संवाद