संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी अधिकारी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करें। पुलिस आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। संवाद