संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। नवसृजित थाना बेलहरकला भवन, फायर सर्विस स्टेशन मेंहदावल व धनघटा, साइबर थाना के आवासीय व अनावासीय भवनों तथा बैरकों व विवेचना कक्षों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। परियोजना प्रबंधक यूपी प्रोजेक्ट्स काॅर्पोरेशन लिमिटेड बस्ती व अयोध्या, परियोजना प्रबंधक कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट 20, अधिशासी अभियंम उप्र पुलिस आवास निगम लिमिटेड, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड गोरखपुर 2, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 37 उप्र आवास एवं विकास परिषद के साथ समीक्षा की। निर्माणाधीन भवनों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद