फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलकल के लिए जमीन चिह्नित करने का दिया निर्देश

Thu, 17 Aug 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

-ग्राम पंचायत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए -डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में हर घर जल योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन के संदर्भ में बैठक हुई। इसमें जलकल स्थल के लिए जमीन चिह्नित करने और शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के मद्देनजर समीक्षा की गई।
डीएम ने भूमि आवंटन के मद्देनजर एसडीएम मेंहदावल, एसडीएम खलीलाबाद व एसडीएम धनघटा को जलकल स्थल के लिए जमीन चिन्हित करने और कब्जा हटवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि घर जल के तहत अधिकारियों को जल्द से जल्द भूमि विवाद का निस्तारण कर लेना चाहिए। जिससे परियोजनाएं शुरू की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम खलीलाबाद शैलेश दूबे, एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार वर्मा, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय, जल जीवन मिशन डीपीएमयू अभिषेक कुमार सिंह, कार्यदायी फर्म मेघा के इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें