संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल, रिट सेल व मानीटरिंग सेल का निरीक्षण किया। अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने, रजिस्टरों व अभिलेखों का अद्यतन समय से किया जाने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। संवाद