फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीओ की जांच में गैरहाजिर मिले 21 सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड हैंसर बाजार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को यहां पर तैनात अधिकांश सफाईकर्मी फेल करने में लगे हैं। एडीओ पंचायत ने दो ग्राम पंचायतों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। जहां 21 सफाई कर्मी गैरहाजिर मिले। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने 21 सफाई कर्मियों के बीच अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए शासन ने निर्देश जारी किया है। एक माह में गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने जल निकासी की व्यवस्था करने, गंदे पानी एकत्र न होने, मच्छरों के पैदा होने से रोकने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश जारी किया है।
इसके साथ ही गांव में गड्ढों को भरना झाड़ियों की कटाई का कार्य भी सफाई कर्मियों के जरिये संपादित किया जाना है। उक्त अभियान की प्रगति की जांच के लिए एडीओ पंचायत हैंसर बाजार गजानन पाल ने मंगलवार को सिरसी न्याय पंचायत के ग्राम कोढरी तथा डेबरी न्याय पंचायत के अशरफपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इन स्थानों पर साफ सफाई व्यवस्था के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मी सुरेंद्र कुमार संतोष कुमार, अंगद प्रसाद, दिनेश, इंद्रजीत, फिरंगी लाल, विनोद कुमार, रामानंद, पारसनाथ, अमरजीत यादव, सभाजीत, छाया उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण, इंद्रजीत, परमात्मा प्रसाद, सुनील कुमार, रामकरण, राम सुभाष, उमेश चंद्र, मोहम्मद हुसैन गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर मिले उपरोक्त सफाई कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एडीओ पंचायत ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें