फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीडीपीओ मिलीं अनुपस्थित, सीडीओ ने कार्रवाई की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सीडीओ संत प्रसाद ने मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय में खामियां देख नाराजगी जाहिर की। पंचायत भवन की स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान सीडीपीओ कार्यालय पर नहीं मिलीं और ताला लटक रहा था। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सीडीओ संत कुमार नाथनगर ब्लॉक के पशु आश्रय केंद्र कठैचा पहुंचे। अभिलेख के अनुसार पशुओं की गणना कराई। चारे की क्वालिटी देखी। छाजन में लगाए जा रहे सीट की गुणवत्ता पर नाखुश दिखे और बदलने का निर्देश दिया। नाद, भूसा की उपलब्धता देखी। जमीन समतलीकरण और बढि़या करने की बात कही।
इसके बाद वह सामुदायिक शौचालय निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। पानी की टंकी लगी नहीं मिली। अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। पंचायत भवन की स्थिति संतोषजनक मिली। दस बजे सीडीओ पुन: ब्लॉक पर पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर अवलोकन किया। हमेशा लेट लतीफी कर आने वाले कर्मी सीडीओ के पहुंचने की सूचना पर समय से पहले ही पहुंच गए थे। सीडीओ के निरीक्षण में सीडीपीओ गायब थीं और साढ़े दस बजे तक नहीं पहुंची। जिस पर वह काफी नाराज दिखे। परिसर में गंदगी देख उसकी तत्काल सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, एडीओ पंचायत आनंद मोहन, एपीओ मेराज अहमद, ब्लॉक टीए संजय पांडेय, टीए कौशल ओझा, अजय श्रीवास्तव, विनय तिवारी, दिलीप गौड़, शिव कुमार, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें