फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नोडल अधिकारी के निरीक्षण में कान्हा गोशाला में पशु कमजोर मिले

Sun, 10 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मड़या में पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण करते नोड्ल अ​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पशुओं में लंपी बीमारी को देखते हुए शनिवार को मंडलीय नोडल अधिकारी दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने पशु केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बैठक कर बीमारी से संक्रमित पशुओं की संख्या, टीकाकरण की स्थिति एवं बीमारी की रोकथाम के लिए गठित टीम व कंट्रोल रूम की स्थापना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कान्हा गोशाला मडया खलीलाबाद का निरीक्षण किया। मौके पर 33 पशु मिले। एक गोवंश दुर्घटना में घायल हो गया था और एक बीमार था। दोनों का इलाज तीन दिन से होता मिला। इसके साथ ही सभी को ईयर टैग लगा मिला। इसके साथ ही सभी पशुओं में आइवर मैक्टीन की एक डोज और गोट पाॅक्स का टीका लगाया जा चुका था। गोवंश कमजोर मिले। उन्हें हरा चारा देने का निर्देश दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देंवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले में अब तक 23000 डोज लंपी वैक्सीन का टीकाकरण किया जा चुका है। 50,000 डोज वैक्सीन की मिली है। जनपद के प्रभावित गावों में टीकाकरण किया जा रहा है। शहर के पशु चिकित्सालय पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके नोडल अधिकारी डॉ. आरबी चौरसिया हैं। उनके मोबाइल 9935166279 पर कोई भी जानकारी दे सकता है। बीमारी की रोकथाम के लिए ब्लॉक स्तरीय नौ सर्विलांस टीम एवं टीकाकरण के लिए 27 टीमें गठित हैं। इस दौरान अपर निदेशक पशु बस्ती मंडल डॉ. विकास साठे, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. दिनेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें