- धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित खरजा गांव के पास हुआ हादसा, चालक हिरासत में
- मासूम की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित खरचा गांव के पास रविवार की शाम को तीन वर्षीय मासूम खेलते समय सड़क पर पहुंच गया। उसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को रौंद दिया। जिसमें मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों को डंपर का रोक दिया था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
खरचा गांव निवासी दीपक तिवारी का तीन वर्षीय बेटा देवांश रविवार की शाम को सड़क के किनारे घर के दरवाजे पर बाबा ज्वाला प्रसाद तिवारी के साथ खेल रहा था। उसी समय अचानक सड़क पर चला गयारराम जानकी मार्ग पर तेज गति से आ रहे डंपर ने मासूम को चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने देखते ही देवांश को मृत घोषित कर दिया।
इकलौते बच्चे कि मौत पर मां रश्मि देवी रहकर बेहोश हो जा रही हैं। वहीं देवांश के बाबा ज्वाला प्रसाद, पिता दीपक का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को पकड़कर थाने भेजा। साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।