फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिस्तर से बाल्टी के पानी में गिरा मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व विधायक अलगू चौहान के भतीजे का बेटा था मासूम
विज्ञापन

- संतकबीरनगर के नाथनगर में हुआ दिल-दहलाने वाला हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थानाक्षेत्र के नाथनगर गांव में मंगलवार की दोपहर में सोते समय बिस्तर से बाल्टी के पानी में गिर जाने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ बच्चा पूर्व विधायक अलगू चौहान के भतीजे का बेटा था।
नाथनगर निवासी पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान के भतीजे आलोक चौहान लेखपाल हैं। आलोक की पत्नी क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय गुमानारी में शिक्षक हैं। मंगलवार को आलोक की पत्नी एक साल के बेटे आरुष को पति और सास के साथ घर पर छोड़कर स्कूल चली गई थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर में आरुष दादी के साथ सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में लगे एसी से टपक रहा पानी इकट्ठा करने के लिए बिस्तर के बगल में ही बाल्टी रखी हुई थी, जिसमें कुछ पानी इकट्ठा हो गया था। आरुष को बिस्तर पर छोड़कर उसकी दादी किसी काम से बाहर चली गईं। इसी बीच आरुष नींद में सिर के बल बाल्टी में गिर गया। थोड़ी देर बाद दादी लौटीं तो वह बाल्टी में गिरा मिला। जब तक अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें